
प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में चल रहे अवैध खनन के चलते हिमाचल अब रेतांचल बन चुका है। यह आरोप नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में राजनीतिक संरक्षण में खनन माफिया दनदना रहा है। जिला ऊना में तो सरेआम सैकड़ों ओवरलोडिड ट्रक रात के अंधेरे में रेत-बजरी के निकाले जा रहे हैं, जबकि खनन नीति के तहत रात को खनन सामग्री की ट्रांसपोर्टेशन प्रतिबंधित है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला में चंद लोगों ने खनन के अवैध कारोबार को नियंत्रित किया हुआ है तथा अवैध व अवैज्ञानिक ढंग से खनन कार्य को अंजाम देकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, वहीं प्रदेश के राजस्व को भी चूना लगाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने खनन माफिया को लूट की खुली छूट दे रखी है। इस अवसर पर उनके साथ ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतपाल सिंह रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा, कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस विवेक शर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
The post राजनीतिक संरक्षण में चल रहा अवैध खनन appeared first on Divya Himachal.